जय श्री राधे
कल जन्माष्टमी है , भगवान श्री कृष्ण का जन्म दिवस , सर्व प्रथम सभी पाठकों को लल्ला के जन्म दिन की बधाई ! बृज मैं इस दिन घर घर मैं कान्हा का जन्म दिन मनाया जाता है ,इस बृज के हर घर मैं कान्हा जन्म लेंगे ,मुख्य कार्यक्रम श्री कृष्णजन्म स्थान , मथुरा पर होता है ,हर मंदिर में इस दिन लल्ला के जन्म का उत्सव मनाया जाता है , अगले दिन गोकुल में नन्द बाबा के घर कृष्ण के पहुँचने का उत्सव "नंदोत्सव" मनाया जाता है , इस दिन मिठाई, खिलोने,सिक्के आदि खूब लुटाये जाते हैं ,मुंबई में गोविंदा 'मटकी फोड़ ' नंदोत्सव का
ही रूप है , इस दिन वृन्दावन में रंग जी के मंदिर में लठ्ठे का मेला होता है जो नंदोत्सव ही है
आगे फिर कभी
श्री राधे

No comments:
Post a Comment