वृन्दाबन के बारे मैं जानकारी के लिए पड़ते रहें , मेरा ये ब्लाग "वृन्दाबनधाम .ब्लाग स्पोट .कॉम "
Thursday, June 23, 2011
सेवा कुञ्ज ,कृष्ण द्वारा राधा रानी की चरण सेवा
जय श्री राधे
अनेक दिनों से राजनीत की ,बहस मैं उलझ गया , जिस से मूल उद्देश्य से भटक गया ! पुनः अपनी बात पर आते है !
आज का मंदिर है श्री सेवा कुञ्ज , जहाँ भगवान श्री कृष्ण ने श्री राधा रानी की चरण सेवा की थी !जब महारास के बाद श्री राधा रानी जी थक गयी तो सेवा कुञ्ज की छावं मैं बैठ गयी , परन्तु उनके थकन नहीं गयी , सब लोग अपने घरों को जाने लगे , तो भगवान ने कहा कि आप भी चलो , र्धरानी ने कहा कि मैं बहुत थक गयी हूँ , अब नहीं चल सकती ,और इतना कह कर नेत्र बंद कर लिए , तो भगवान ने श्री राधा रानी के चरण दबाना प्रारंभ कर दिया , राधा जी इतनी थक गयी कि नेत्र खोल कर देखे बिना नींद मैं चली गयी , चरण दबाने से आराम मिला तो नीद और गहरी हो गयी , कृष्ण जी चरण दबाते रहे और भोर हो गयी ! अचानक राधा रानी कि नींद खुली ,चरण दबाते देख पूछ लिया , आप क्या कर रहे हो , आप थक गयी थी न इस लिए चरण दबा रहा हूँ
आज भी सेवा कुञ्ज मैं राधा के चरण सेवा के दर्शन हैं
लोग इस लीला को सुन कर असहज हो जाते हैं , उन्हें ज्ञान नहीं है कि राधा , प्रभु की परम शक्ति हैं , न कि साधारण स्त्री , इसे समझाने के लिए मेरे पास शब्द नहीं , गुरूदेव कि कृपा से फिर कभी समझाऊंगा
जय श्री राधे
Thursday, June 9, 2011
श्री राधे
पिछले कई महीने से कुछ लिखा नहीं ,ऐसा निजी कारणों से रहा ,
पिछले हफ्ते बाबा रामदेव के अनशन पर केंद्र सरकार के कहर से दुःख पहुंचा , कि एक ऐसा आदमी जो किसी के साथ हिंसा कि बात नहीं कर रहा उस पर इस कदर डंडे का जोर दिखाना कहाँ कि बहादुरी है , ४ जून कि रात को हुए घटना क्रम को सही नहीं ठहराया जा सकता ,बाबा का तरीका गलत हो सकता है बार बात सही है ,जितना धन विदेश में काले धन के रूप में जमा है उसे वापस लाया जाये तो देश पर जितना क़र्ज़ है वो चुकाया जा सकता है ,समाजवादी पार्टी के हाल के आगरा मे हुए सम्मलेन मे सपा मुखिया ने भी इन बातों को उठाया था ,पर हाय री राजनीती ,मुलायम सिंह सरकार को समर्थन कर रहे हैं ,बाबा नेताओं को चोर , बेईमान कहते है इस लिए बाबा पर डंडे बरसाए ,निर्दोष जनता को पीटा,ओरतों,बच्चों पर भी अत्याचार किया यह गलत ,अन्याय है ,कांगरेश के महा सचिव दिग्विजय सिंह ओसामा को जी कह कर सम्भोदित करते है ,बाबा रामदेव को ठग कहते हैं , उन्हें शर्म आणि चाहिए ,में इस घटना कि निंदा करता हूँ ,आप सभी से प्राथना करता हूँ कि आप भी आपनी और से निंदा करें जिससे इन बेईमानों को लगे कि कितने लोग इन की करतूतों के विरोध में हैं
Subscribe to:
Comments (Atom)
