Pages

Friday, February 18, 2022

कारे दाऊजी, अनाज मंडी ,वृन्दावन

ब्रज चौरासी कोस मंदिर दर्शन श्रंखला 56.

#मंदिर_कारे_दाऊजी

अनाजमंडी वृन्दावन में लगभग 500 वर्ष पुराना दाऊजी का मंदिर रेवती जी के साथ विराजित है।
जिस समय गोविंद देव प्रकट हुए राजा मानसिंह ने मंदिर निर्माण कराया।उससे भी पहिले का यह मंदिर है।मंदिर के दक्षिण में लालबिहारा नाम से जगह है।वहाँ एक तालाब था उसी में औरंगजेब के आक्रमण के समय दाऊजी को छिपाया गया था।औरंगजेब के बाद तालाब से निकालकर गोस्वामी मुरलीधर के पूर्वजों ने सेवा सँभाली।

मुरलीधर के बड़े भाई बिहारीलाल दोनों सेवा करते थे।पीछे मुरलीधर ब्रजेश के पुत्र घासीराम उनके दो पुत्र राधाचरन व हरचरन थे आजकल हरचरन जी के पुत्र विष्णु सेवायत हैं करौली महारानी ने 150 वर्ष पूर्व इनको दान कर दिया।

No comments:

Post a Comment