Pages

Tuesday, February 15, 2022

जुगल किशोर मन्दिर, केशीघाट वृन्दावन

ब्रज चौरासी कोस मंदिर दर्शन श्रंखला 

मंदिर युगल किशोर (प्राचीन)

यह मंदिर केशीघाट वृन्दावन के निकट है सन् 1607 में नोनकरण कछवाहा राजपूत ने बनवाया
यह गोपीनाथ मंदिर के निर्माता रायसेन सेखावत का छोटा भाई था।इसमें राधाकृष्ण युगल विराज मान हैं लाल पत्थरों में ऊँचा शिखर युक्त मंदिर बना है।किन्तु वर्तमान में गुम्बद विहीन है।

आजकल यह पुरातत्व विभाग के संरक्षण में हैमंदिर के द्वारा भाग की शिल्पकारी देखते बनती है।गोवर्धन धारी श्री कृष्ण के साथ ग्वाल बाल लठिया टेके हुए हैं।

ब्रजचौरासी कोस में ऐसे अनेक मंदिर हैं जिनमें काफी धन भी खर्च हुआ पर आज न वहाँ यात्री जाते हैं लेकिन दर्शनीय हैं।मेरा उद्देश्य है उनको प्रकाश में लाना किन्तु काल के प्रभाव से ओझल हो चुके हैं।जहाँ सिद्ध संतों का वास रहा है जो ब्रज से प्रभावित होकर यहाँ बसे थे।

No comments:

Post a Comment